सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   E-dispatch system introduced for exchange of all government mails

Bilaspur News: सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
E-dispatch system introduced for exchange of all government mails
विज्ञापन
जिले में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में ई-ऑफिस परियोजना के तहत जिला ई-डिस्पैच सिस्टम को आज से शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से अब समस्त डाक का आदान-प्रदान ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे प्रिंट निकालने एवं डाक/पोस्टल खर्चों में उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही डाक के वितरण में लगने वाला समय लगभग समाप्त हो जाएगा और एक क्लिक के माध्यम से ही डाक किसी भी कार्यालय में तुरंत पहुंच सकेगी। जिले में ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू होने से अब कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं दक्षता भी सुनिश्चित होगी। राहुल कुमार ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में इस प्रणाली को उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में शुरू किया गया है। ई-डिस्पैच सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिले में ई-डिस्पैच सिस्टम को पेपरलेस गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी कार्यालयों से इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed