सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Effective ways to manage stress are taught to teachers.

Bilaspur News: शिक्षकों को बताए तनाव को नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Effective ways to manage stress are taught to teachers.
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: स्कूल प
विज्ञापन
-शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला की ओर से तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से अवगत कराना और विद्यालय वातावरण को सकारात्मक एवं संतुलित बनाना था। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षक दीपक कुमार और शालिनी सहोत्रा ने किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने तनाव के कारणों, उसके प्रभावों और उससे निपटने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को ध्यान, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, समूह गतिविधियों और भावनात्मक संतुलन जैसी तकनीकों के माध्यम से तनाव को नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय बताएं। साथ ही यह भी समझाया कि शिक्षक स्वयं तनावमुक्त रहकर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकते हैं। शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने दैनिक जीवन एवं कक्षा शिक्षण में संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के इं. पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव मधु शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुमार आयुष, कुमारी अदिति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed