{"_id":"6a2019dfaed3dff4dd00fa89","slug":"elderly-man-seriously-injured-in-stray-animal-attack-referred-to-aiims-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-161009-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लावारिस पशुओं के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लावारिस पशुओं के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशु के हमले के बाद गाड़ी के टायर से लगी टक्कर
लोगों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दकड़ी चौक के समीप एक व्यक्त लावारिस पशुओं के हमले का शिकार हो गया। बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान ओंकार सिंह (60) निवासी गांव रंडोह दाबला, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दकड़ी चौक के समीप लावारिस पशुओं का एक झुंड आपस में भिड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लावारिस पशु ने वहां से गुजर रहे ओंकार सिंह अचानक हमला कर दिया। पशु ने व्यक्ति को सींगों से उठाकर जोर से हवा में उछाल दिया जिससे व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच जा गिरा और उसी दौरान सामने से गुजर रही एक गाड़ी से जा टकराया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टायर से टकराने के कारण उनका एक कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाजू में फ्रैक्चर है। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। यह पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बताते दें कि घुमारवीं शहर में लावारिस पशुओं का आतंक दिन-प्रतिदिन विकराल होता जा रहा है। शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में लावारिस पशुओं के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन लावारिस पशुओं के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बार-बार चेताने और शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। यदि जल्द ही लावारिस पशुओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Trending Videos