सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Census-2027: DC Bilaspur to personally fill out family details by June 15.

जनगणना-2027: डीसी बिलासपुर 15 जून तक खुद भरें परिवार का ब्योरा

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:58 PM IST
Census-2027: DC Bilaspur to personally fill out family details by June 15.
जिला बिलासपुर में जनगणना-2027 अभियान का औपचारिक शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वयं स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान की शुरुआत करते हुए जिला वासियों से 15 जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत संचालित जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से संपन्न की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 जून से 15 जून 2026 तक नागरिक स्वगणना सुविधा का लाभ उठाकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन https://se.census.gov.in/ पोर्टल दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी, वहीं आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। राहुल कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत मकान सूचीकरण और आवासीय गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना अवधि समाप्त होने के बाद प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। जिला बिलासपुर में इस कार्य के लिए करीब 1130 प्रगणकों की तैनाती की गई है, जो प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर आंकड़े एकत्र करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वगणना अथवा प्रगणकों को जानकारी देते समय सही और पूर्ण तथ्य उपलब्ध करवाएं, ताकि सरकार क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं का सटीक आकलन कर सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राजकुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

03 Jun 2026

जालंधर में साइकिल सवार को कुचल गया ड्राइवर, घंटों बाद दूसरी जगह मिली लाश

03 Jun 2026

हिसार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस: परनाला गांव में अनूठी पहल, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने जरूरतमंदों और छात्रों को बांटी साइकिलें

गुरुहरसहाए के गांव राणा पंज गराई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, विधायक बने चीफ गेस्ट

विज्ञापन

Burhanpur News: 150 फीट गहरी खाई पार कर गंदा पानी पीने को मजबूर आदिवासी, नल-जल योजना के दावों की खुली पोल

03 Jun 2026

VIDEO: 'विश्व साइकिल दिवस' पर साइकिल रैली का आयोजन, गो ग्रीन का दिया संदेश

03 Jun 2026
विज्ञापन

नसीरबास में समाज सुधार जमात की बैठक, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

03 Jun 2026

VIDEO: गोमती नदी में नहाते समय डूबा किशोर, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे गिरे, इलाके में छाया अंधेरा, देर रात तक नहीं पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीमें

03 Jun 2026

अमेठी में गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

लखनऊ में ट्रक ने मारी टक्कर, बिजली के तीन पोल गिरे, इलाके में छाया रहा अंधेरा

03 Jun 2026

कानपुर में फूल तोड़ते समय तेंदुए ने किसान पर किया जानलेवा हमला

03 Jun 2026

विधायक सरबजीत मानुके ने राइस मिल पर मारा छापा, बोरियों पर पाइप लगाकर डाला जा रहा था पानी

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया फिट रहने का संदेश

03 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: श्री गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म, अद्भुत दर्शन कर श्रद्धालु हुए खुश

03 Jun 2026

कानपुर: वीआईपी के आवागमन के बाद भी नहीं बनवाई जा रही रोड

03 Jun 2026

कानपुर: भारत पेट्रोलियम पर पेट्रोल खत्म होने से परेशान दिखे लोग

03 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले के पटेल मंडप में सजी महफ़िल-ए-मुशायरा की शाम

02 Jun 2026

VIIDEO: देहरादून में बदला मौसम, जमकर हुई बारिश

02 Jun 2026

अकराबाद के अनवराबाद में 150 बोरी आलू को खेत में ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट

02 Jun 2026

अलीगढ़ के फिरदौस नगर में फायरिंग, घायल मेडिकल में भर्ती

02 Jun 2026

VIDEO: मसूरी में हुई झमाझम बारिश, घने कोहरे से बढ़ी ठंड

02 Jun 2026

Haridwar: परामर्शदात्री समिति के सुझावों का संकलन कर मेला प्रशासन ने दिया अमल का आश्वासन

02 Jun 2026

भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर

02 Jun 2026

बारिश से पहले आरती स्थल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

02 Jun 2026

बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश

02 Jun 2026

MP: युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, दी बड़ी चेतावनी; वीडियो

02 Jun 2026

Video: गुरुग्राम में निजी बस चालक बीच सड़क पर उतार रहे सवारी

02 Jun 2026

गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में बन रहे चेंजिंग रूम और हॉल का काम एक महीने से बंद

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed