{"_id":"6a200b2406edc88baf0919aa","slug":"video-bilaspur-elderly-man-seriously-injured-in-attack-by-stray-animals-referred-to-aiims-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: लावारिस पशुओं के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: लावारिस पशुओं के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर
घुमारवीं शहर में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दकड़ी चौक के समीप एक व्यक्त लावारिस पशुओं के हमले का शिकार हो गया। बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान ओंकार सिंह (60) निवासी गांव रंडोह दाबला, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दकड़ी चौक के समीप लावारिस पशुओं का एक झुंड आपस में भिड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लावारिस पशु ने वहां से गुजर रहे ओंकार सिंह अचानक हमला कर दिया। पशु ने व्यक्ति को सींगों से उठाकर जोर से हवा में उछाल दिया जिस व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच जा गिरा और उसी दौरान सामने से गुजर रही एक गाड़ी से जा टकरा गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टायर से टकराने के कारण उनका एक कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाजू में फ्रैक्चर भी आया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।