मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली कथित भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने हाथ में छुरी लेकर वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक छुरी भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।