सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Award Glory vs Water Reality: Tribal Families Risk Lives for Dirty Water in Burhanpur

Burhanpur News: 150 फीट गहरी खाई पार कर गंदा पानी पीने को मजबूर आदिवासी, नल-जल योजना के दावों की खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 10:07 AM IST
Award Glory vs Water Reality: Tribal Families Risk Lives for Dirty Water in Burhanpur

बुरहानपुर जिले में नल-जल योजना के सफल क्रियान्वयन के दावों के बीच एक बार फिर ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम पंचायत मालवीर के अंतर्गत आने वाले गांव जामठी के पलस पानी और रामलाल आदिवासी फलिया के करीब 50 परिवारों के 200 से अधिक लोग आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लगभग दो किलोमीटर दूर और करीब 150 फीट गहरी पहाड़ियों के खतरनाक रास्तों से नीचे उतरना पड़ता है। रास्ता इतना जोखिमभरा है कि कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी कठिनाई झेलने के बाद भी लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीण छोटी नदी और झिर से निकलने वाला मटमैला एवं बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। यही पानी पीने के साथ-साथ नहाने और कपड़े धोने में भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- इंदौर का ड्रेनेज घोटाला: काम हुए नहीं और 92 करोड़ के बिलों को हुआ भुगतान, तीन आरोपियों को रिमांड पर लेगी ईडी

ग्रामीण रेलसिंग का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कई बार ग्राम पंचायत मालवीर के सरपंच और सचिव को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रूपली बाई ने बताया कि बरसों से यही पानी पीते आ रहे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। गंदा पानी पीने को मजबूर है। सुरमीबाई ग्रामीण महिला का कहना है कि सरपंच-सचिव को शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होती है, इसी पानी को पीना पड़ता, नहाना पड़ता है, और कपड़े धोने पड़ते हैं। हमारी तो मजबूरी है।उन्होंने कहा कि हैडपंप लगा दो, कुआं खुदवा दो, या नल जल योजना का पानी हमारे घरों तक पहुंचा दो।

वहीं कुछ दिनों पहले धुलकोट क्षेत्र से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं, जहां लोग गहरे गड्ढों में उतरकर पानी भरते दिखाई दिए थे। विडंबना यह है कि नल-जल योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को सम्मान और अधिकारियों को पुरस्कार मिल चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की सच्चाई उजागर कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि नल-जल योजना वास्तव में घर-घर तक पहुंच चुकी है, तो फिर पलस पानी और रामलाल फलिया के आदिवासी परिवार आज भी गंदा पानी पीने और मौत जैसे रास्तों से गुजरने को क्यों मजबूर हैं? अब निगाहें शासन और प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब इन उपेक्षित फलियाओं तक स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा और कब आदिवासी परिवारों को इस पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

क्या बोले जिम्मेदार
बुरहानपुर जिले में पानी की समस्या को लेकर SDM भागीरथ वाखला ने कहा कि जिले जल संकट को लेकर प्रति सप्ताह कलेक्टर हर्ष सिंह द्वारा समीक्षा बैठक में किसी भी गांव की जल की समस्या को लेकर जनपद के माध्यम से एवं पीएचई विभाग के माध्यम से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। वाखला ने कहा कि जहां पानी की किल्लत ज़्यादा होती हैं वहां हमारी जिम्मेदारी होती है कि पीचचई विभाग को निर्देशित कर व्यवस्था करवाते हैं। इस संंबंध में अपर कलेक्टर सर्जन श्रीवास्तव ने बताया कि जहां भी जल संकट की सूचना हमें मिलती हैं, हम तुरंत निराकरण का प्रयास करते हैं। जिले में चाहे पंचायत लेवल की हो नगर निगम, नगर परिषद की हो तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित कर व्यवस्था करवाते हैं।

 
बुरहानपुर की शर्मनाक तस्वीर: 150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी, सिस्टम के दावों क
150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी
 
बुरहानपुर की शर्मनाक तस्वीर: 150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी, सिस्टम के दावों क
150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी
 
बुरहानपुर की शर्मनाक तस्वीर: 150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी, सिस्टम के दावों क
150 फीट गहरी खाई उतरकर गंदा पानी पी रहे आदिवासी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: वीआईपी के आवागमन के बाद भी नहीं बनवाई जा रही रोड

03 Jun 2026

कानपुर: भारत पेट्रोलियम पर पेट्रोल खत्म होने से परेशान दिखे लोग

03 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले के पटेल मंडप में सजी महफ़िल-ए-मुशायरा की शाम

02 Jun 2026

VIIDEO: देहरादून में बदला मौसम, जमकर हुई बारिश

02 Jun 2026

अकराबाद के अनवराबाद में 150 बोरी आलू को खेत में ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट

02 Jun 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के फिरदौस नगर में फायरिंग, घायल मेडिकल में भर्ती

02 Jun 2026

VIDEO: मसूरी में हुई झमाझम बारिश, घने कोहरे से बढ़ी ठंड

02 Jun 2026
विज्ञापन

Haridwar: परामर्शदात्री समिति के सुझावों का संकलन कर मेला प्रशासन ने दिया अमल का आश्वासन

02 Jun 2026

भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर

02 Jun 2026

बारिश से पहले आरती स्थल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

02 Jun 2026

बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश

02 Jun 2026

MP: युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, दी बड़ी चेतावनी; वीडियो

02 Jun 2026

Video: गुरुग्राम में निजी बस चालक बीच सड़क पर उतार रहे सवारी

02 Jun 2026

गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में बन रहे चेंजिंग रूम और हॉल का काम एक महीने से बंद

02 Jun 2026

Niti Extreme Ultra Run: दुर्गम पहाड़ी मार्गों और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर माउंटेन बाइकिंग का रोमांच

02 Jun 2026

हाथरस में यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

02 Jun 2026

Fire News: छतरपुर में लकड़ी की टाल में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

02 Jun 2026

जींद: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

02 Jun 2026

Korba News: युवा कांग्रेस का डीटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, कहा- दलालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

02 Jun 2026

अलीगढ़ को जुलाई में मिलेगा 14 करोड़ से बना नया अत्याधुनिक पार्षद सदन

02 Jun 2026

कोटमीकला हत्याकांड का खुलासा: जीपीएम में सर्राफा व्यापारी की हत्या कर लूटा था बैग, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम: डीएलएफ फेज टू में शुरू हुआ पीएनजी का कार्य

02 Jun 2026

फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

02 Jun 2026

Haridwar: स्वच्छता अभियान को गति, दो विकासखंडों को मिलीं ट्रैक्टर ट्रॉली, मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

02 Jun 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम के सिक्योरिटी पेपर मिल में बवाल, कर्मचारियों ने दी काम बंद करने की चेतावनी

02 Jun 2026

गुरु मंत्र: अंग्रेजी भाषा सबसे सरल, डरने की नहीं, समझने की जरूरत

02 Jun 2026

Video: गुरुग्राम में मेंटेनेंस शुल्क के बावजूद जारा रोसा सोसाइटी के निवासी सुविधाओं से वंचित

02 Jun 2026

नूंह: गो तस्करों पर लगामे लगाने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी प्रतिक्रिया

02 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा: स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल का स्पेन के ईएनएई इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल से एमओयू

02 Jun 2026

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में दुकान में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed