Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police Arrest Two Car-Borne Drug Traffickers with 1.5 Kilograms of Opium
{"_id":"6a1fbaeb1731f37dc909a2a4","slug":"video-moga-police-arrest-two-car-borne-drug-traffickers-with-15-kilograms-of-opium-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोट ईसे खां पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फोर्ड कार भी बरामद की है।
थाना कोट ईसे खां की एसएचओ सुनीता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अफीम की तस्करी करते हैं और उस समय मोगा रोड स्थित दाना मंडी, कोट ईसे खां में सफेद रंग की फोर्ड कार नंबर DL12CQ4939 में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम तथा उक्त फोर्ड कार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) और गुरदित्ता सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।