{"_id":"69c141f79eb635ab8906d54a","slug":"elderly-people-from-old-age-home-were-taken-to-nalwadi-fair-enthusiasm-was-seen-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156560-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में घुमाए गए वृद्धाश्रम के बुजुर्ग, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में घुमाए गए वृद्धाश्रम के बुजुर्ग, दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तशिल्प स्टॉलों से ली जानकारी, कहलूर दर्शन बना आकर्षण
सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला कल्याण अधिकारी की ओर से अपना घर वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर, देयोली के वरिष्ठ नागरिकों को नलवाड़ी मेला, लुहणू ग्राउंड का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बुजुर्गों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
भ्रमण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों पर प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों में उन्होंने गहरी रुचि दिखाई और स्वरोजगार से जुड़े नए अवसरों की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों ने कहलूर दर्शन का अवलोकन कर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा और सराहा। वहीं, मेले में उपलब्ध पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेकर बुजुर्ग काफी प्रसन्न नजर आए। वरिष्ठ नागरिकों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉलों का भी दौरा किया, जहां उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी, सड़क सुरक्षा तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल, अपना घर वृद्धाश्रम, दयोली के अध्यक्ष प्रकाश बंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Trending Videos