सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New delimitation and reservation implemented for 9 wards of Nagar Panchayat Ghumarwin

Bilaspur News: नप घुमारवीं के 9 वार्डों का नया परिसीमन और आरक्षण लागू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
New delimitation and reservation implemented for 9 wards of Nagar Panchayat Ghumarwin
विज्ञापन
महिलाओं के लिए चार, एससी व एससी महिला के लिए दो वार्ड आरक्षित
Trending Videos

बड़े वार्डों को विभाजित कर बनाए गए जगदंबा और हारकुकार नए वार्ड

पुराने सात वार्डों से बढ़कर अब नौ वार्ड, बदली वार्ड संख्या व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्डों के परिसीमन और आरक्षण को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस पुनर्गठन के बाद अब नगर परिषद क्षेत्र में कुल 9 वार्ड हो गए हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 7 थी। इस बदलाव का उद्देश्य वार्डों में मतदाताओं की संख्या का संतुलन बनाए रखना और सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
जारी नई आरक्षण व्यवस्था के अनुसार नगर परिषद के एक वार्ड को अनुसूचित जाति, एक को अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में बड्डू, टिकरी, इंदिरा और दकड़ी शामिल हैं। वहीं आंबेडकर, हारकुकार और कल्याणा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जगदंबा वार्ड अनुसूचित जाति महिला तथा बजोहा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। परिसीमन प्रक्रिया के दौरान वार्डों की भौगोलिक सीमाओं और संरचना में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं। पुराने वार्ड नंबर 1 से 4 बड्डू, इंदिरा, आंबेडकर और कल्याणा की स्थिति यथावत रखी गई है, जबकि वार्ड नंबर 5, 6 और 7 को पुनर्गठित कर नए स्वरूप और नई संख्या दी गई है। नई व्यवस्था के तहत हारकुकार वार्ड को वार्ड नंबर 5, जगदंबा वार्ड को वार्ड नंबर 6 और बजोहा वार्ड को वार्ड नंबर 7 घोषित किया गया है। इसके अलावा टिकरी, जो पहले वार्ड नंबर 6 था, अब वार्ड नंबर 8 बन गया है, जबकि दकड़ी, जो पहले वार्ड नंबर 7 था, उसे वार्ड नंबर 9 घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुनर्गठन के पीछे मुख्य कारण वार्डों में मतदाताओं की संख्या में असमानता को दूर करना रहा है। पूर्व में कल्याणा वार्ड नंबर 4 और बजोहा वार्ड नंबर 5 में 1200 से अधिक मतदाता थे, जबकि अन्य वार्डों में यह संख्या 800 से कम थी। इस असंतुलन के कारण प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़े वार्डों को विभाजित कर दो नए वार्ड जगदंबा और हारकुकार का गठन किया गया है। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और संतुलित होगी। साथ ही, महिलाओं और अनुसूचित जाति वर्ग को बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में भी गति आएगी। नगर परिषद क्षेत्र में इस नए परिसीमन और आरक्षण व्यवस्था को आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे चुनावी प्रक्रिया में स्पष्टता आएगी और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed