{"_id":"69ca6bbfa53bc54c18083fe9","slug":"staff-shortage-in-jhanduta-electricity-board-affecting-13000-consumers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157004-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी, 13 हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी, 13 हजार उपभोक्ता प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो जेई के भरोसे चल रहा पूरा सब डिवीजन, सैकड़ों गांवों की व्यवस्था प्रभावित
सहायक अभियंता का पद खाली, छह में से सिर्फ दो जेई तैनात
विभाग ने उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट, जल्द समाधान का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विद्युत बोर्ड सब डिवीजन झंडूता में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी के चलते बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। स्टाफ की कमी का सीधा असर करीब 13 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें आए दिन बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सब डिवीजन झंडूता में सहायक अभियंता का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। इसके अलावा छह स्वीकृत कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) में से केवल दो ही तैनात हैं, जबकि चार पद रिक्त हैं। इससे पूरे क्षेत्र का तकनीकी कार्यभार सीमित कर्मचारियों के कंधों पर आ गया है। फील्ड स्तर पर स्थिति और भी गंभीर है। 34 स्वीकृत पदों में से केवल 14 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि टी-मेट, लाइनमैन सहित 20 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराब होने या अन्य तकनीकी दिक्कतों के समाधान में देरी होना आम बात बन गई है। सब डिवीजन झंडूता के तहत सब स्टेशन झंडूता, समोह, नखलेहड़ा, गेहड़वीं और अमरपुर आते हैं। यहां सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में स्थापित 133 केवी ट्रांसफार्मरों की देखरेख भी इसी सीमित स्टाफ के भरोसे है। कर्मचारियों की कमी के कारण जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निपटारा नहीं हो पा रहा है, वहीं कार्यरत कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के साथ खाली पदों का अतिरिक्त कार्य भी संभालना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली बाधित होने की स्थिति में घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द खाली पद भरने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
कोट
इस संबंध में विद्युत बोर्ड डिवीजन घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण सिंह चंदेल ने बताया कि सब डिवीजन झंडूता में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और फील्ड स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है और जल्द ही रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos