सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patients will get better testing facilities at AIIMS Bilaspur.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में मरीजों को मिलेगी और बेहतर जांच सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Patients will get better testing facilities at AIIMS Bilaspur.
विज्ञापन
नेफेलोमीटर के कंज्यूमेबल्स खरीद प्रक्रिया शुरू, इम्यूनोलॉजी जांचें होंगी तेज और सटीक
Trending Videos

अब अस्पताल में ही होंगी कई तरह की विशेष जांचें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान ने ऑटोमेटेड नेफेलोमीटर के लिए आवश्यक कंज्यूमेबल्स की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी से जुड़ी जांच सुविधाएं और अधिक प्रभावी बनेंगी, जिससे मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा।
यह कदम क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग की मांग पर उठाया गया है। नेफ्लोमीटर मशीन के माध्यम से शरीर में विभिन्न प्रोटीन, एंटीबॉडी और इम्यून संबंधित तत्वों की जांच की जाती है, जो ऑटोइम्यून बीमारियों, संक्रमण और अन्य जटिल रोगों के सटीक निदान में अहम भूमिका निभाती हैं। इन कंज्यूमेबल्स की उपलब्धता से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और रिपोर्ट समय पर मिल सकेगी। अब मरीजों को कई विशेष जांच के लिए निजी लैब या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। एम्स प्रशासन के अनुसार, संबंधित उत्पाद सीमेंस हेल्थकेयर के प्रोप्राइटरी हैं, इसलिए खरीद प्रक्रिया उसी आधार पर की जा रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संस्थान ने इस संबंध में आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। इच्छुक विक्रेता 5 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मेरिट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed