Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Wrestlers Showcase Their Prowess at Kotdhar Nalwar Fair; Param Vir Chakra Recipient Sanjay Kumar Honors the Athletes
{"_id":"69cb9dafc193816e0308b856","slug":"video-bilaspur-wrestlers-showcase-their-prowess-at-kotdhar-nalwar-fair-param-vir-chakra-recipient-sanjay-kumar-honors-the-athletes-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कोटधार नलवाड़ मेले में गूंजा पहलवानों का दमखम, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कोटधार नलवाड़ मेले में गूंजा पहलवानों का दमखम, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने किया सम्मानित
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार स्थित लग दयो प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित पारंपरिक नलवाड़ मेले के अंतर्गत हुए विशाल दंगल में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों के बाद विजेताओं की घोषणा की गई, जिससे पूरे मेले में उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में लोग मेला मैदान में पहुंचे और दिनभर चले मुकाबलों का आनंद लिया। पहलवानों के दांव-पेच और जोरदार कुश्तियों ने दर्शकों को सीटों से बांधे रखा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जसवंत सिंह चंदेल ने शिरकत की। उनके आगमन पर मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मेले और दंगल के आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को गुर्ज और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखते हैं। मंदिर कमेटी के संस्थापक अमर नाथ धीमान ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी और आम जनता का भरपूर सहयोग रहा। करीब 40 दानदाताओं ने 5-5 हजार रुपये का सहयोग दिया, जिनका कमेटी की ओर से आभार व्यक्त करते हुए सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद सिंह, उप प्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव अमर नाथ धीमान सहित अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दंगल के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे।
कोटधार केसरी: जड्डू के परितोष विजेता, लग के रिशु उपविजेता
हिमाचल कुमार: कोटधार के पंकज विजेता, बिलासपुर के गोलू उपविजेता
हिमाचल केसरी: कोटधार के मनु विजेता, समोह के प्रिंस उपविजेता
बड़ी माली: पत्थरेडी के जीतेंद्र विजेता, चंडीगढ़ के गोलू उपविजेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।