{"_id":"6a369492a18496fd590ee714","slug":"environmental-conservation-is-essential-to-tackle-the-challenges-of-climate-change-dr-anupam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162184-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डॉ. अनुपम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डॉ. अनुपम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल परिसर में पौधारोपण करते चिकित्सक। स्रोत: अस्पताल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपम शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। बीएमओ डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण और वन संरक्षण आवश्यक है। सभी नागरिकों को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।