{"_id":"69f200def7f3344db20057bd","slug":"first-list-of-bjp-supported-candidates-released-for-bilaspur-nagar-panchayat-elections-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158942-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर नप चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर नप चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सात वार्डों में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, चार वार्डों की घोषणा एक-दो दिन में
हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अजय चंदेल, अनिल हैप्पी बने उम्मीदवार
सदर बिलासपुर मंडल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनावों की घोषणा के बाद बिलासपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा बिलासपुर सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ने बिलासपुर नगर परिषद के लिए समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फिलहाल सात वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जबकि शेष चार वार्डों के उम्मीदवारों की सूची अगले एक-दो दिन में जारी करने की बात कही गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए पिछले कई दिनों से संगठन स्तर पर मंथन चल रहा था। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया, जिसने नामों को अंतिम रूप दिया। इस समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चंदेल रहे। उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल, चमन गुप्ता, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा और सुनील राणा सहित अन्य नेताओं ने वार्डवार स्थिति का आकलन कर उम्मीदवार तय किए। जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर-2 से जमुना देवी उर्फ सीमा को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड नंबर-5 से वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र पंडित को मैदान में उतारा गया है। वार्ड नंबर-7 से बंदना गौतम, वार्ड नंबर-8 से अनिल कुमार हैप्पी, वार्ड नंबर-9 से अजय चंदेल, वार्ड नंबर-10 से सुनील सन्नी, वार्ड नंबर-11 से मुकेश लक्की को पार्टी का समर्थन मिला है। वार्ड नंबर-8 से प्रत्याशी अनिल कुमार हैप्पी और वार्ड नंबर-9 से अजय चंदेल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें समर्थन देकर चुनाव में उतारा है। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें और पूरी ताकत से प्रचार करें।
Trending Videos