{"_id":"69f204917afe50408a076b70","slug":"health-services-in-jhanduta-are-in-a-bad-state-people-are-facing-problems-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158917-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता।
विज्ञापन
ईसीजी मशीन खराब, एक्स-रे सुविधा ठप, इधर-उधर भटक रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में मूलभूत जांच सुविधाओं के अभाव ने मरीजों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
उपमंडल मुख्यालय झंडूता स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र पर करीब दो से ढाई दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोग निर्भर हैं। झंडूता के अलावा गेहड़वीं, कलोल, जेजवीं, मरोतन, धनी, मलराओं, जड्डू कुलज्यार, समोह, भड़ोलीकलां, बलघाड़, ज्योरिपत्तन, मलारी, बल्हसीणा सहित कई क्षेत्रों के लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। बीते कुछ दिनों से अस्पताल में ईसीजी और एक्स-रे जैसी जरूरी सुविधाएं बंद पड़ी हैं। ईसीजी मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो पा रही, जबकि एक्स-रे के लिए तैनात रेडियोग्राफर की सेवाएं केंद्र सरकार के सौ दिन टीबी अभियान में लगाई गई हैं। ऐसे में मरीजों को निजी या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। मरीज सुनील कुमार ने बताया कि पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद जब डॉक्टर ने ईसीजी और एक्स-रे के लिए भेजा, तो वहां मशीन खराब और स्टाफ अनुपस्थित मिला। इससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि कई बार पर्ची बनवाने के बाद ही पता चलता है कि संबंधित चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। यदि यह जानकारी पहले ही दे दी जाए तो मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है। खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे डॉ. सुरेंद्र बावा ने बताया कि ईसीजी मशीन को जल्द ठीक करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्स-रे रेडियोग्राफर की सेवाएं टीबी अभियान के चलते महीने में दो सप्ताह के लिए ली जा रही हैं। मरीजों को चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी पर्ची से पहले देने के निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है
Trending Videos