सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Foundation stone laid for Rs 13.36 crore irrigation scheme in Nalagarh, 11 villages to benefit

Bilaspur News: नालागढ़ में 13.36 करोड़ की सिंचाई योजना का शिलान्यास, 11 गांव होंगे लाभान्वित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for Rs 13.36 crore irrigation scheme in Nalagarh, 11 villages to benefit
नालागढ़ में सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री- स्र
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में दी सौगात, नालागढ़ के हैरिटेज पार्क के कैफे का किया शुभारंभ
Trending Videos


सिंचाई योजना से 9 पंचायतों के 11 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी मेें उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कशमीरपुर पंचायत के मलपुर में 13.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 नलकूप आधारित सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी के कार्यालय एवं आवासीय परिसर की आधारशिला रखी, जिस पर 11.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति मंडल नालागढ़ के तहत 120 पेयजल योजनाएं और 170 सिंचाई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र की 758 बस्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने नालागढ़ हैरिटेज पार्क में जीर्णोद्धार के बाद हैरिटेज कैफे का भी शुभारंभ किया। यह कैफे नालागढ़ हैरिटेज सोसायटी की ओर से बनाया गया है। यह सिंचाई योजना 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांवों गुरदासपुरा, मलपुर, दुगरी, सल्लेवाल, मस्तानपुरा, रत्योड़, सौड़ी गुज्जरां, नंगल ढक्का, नंगल कूहल-1, नंगल कूहल-2 और भटौली को लाभ पहुंचाएगी। विधायक हरदीप सिंह बावा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed