सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin Hospital gets state-of-the-art surgery machines

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सर्जरी मशीनें

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin Hospital gets state-of-the-art surgery machines
घुमारवीं अस्पताल।
विज्ञापन
एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट उपलब्ध
Trending Videos

मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट उपलब्ध करवाया है। दोनों मशीनें नवीनतम एवं उच्च स्तरीय तकनीक से लैस हैं, जिससे अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता और बेहतर होने की उम्मीद है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से यह मशीनें उपलब्ध हुई हैं।
नई मशीनों के उपलब्ध होने से अब सिविल अस्पताल घुमारवीं में लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्ताशय की सर्जरी) सहित स्त्री रोग संबंधी लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में पहले से ही स्त्री रोग, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। अब अत्याधुनिक उपकरणों के जुड़ने से यहां स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और विस्तृत हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से सर्जरी करने पर मरीज को न्यूनतम चीरा लगता है, जिससे दर्द कम होता है तथा रिकवरी भी जल्दी होती है। इसके अलावा संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय बीएमओ डॉ. अनुपम शर्मा और जनरल सर्जन डॉ. मोइन खान द्वारा किया गया। दोनों चिकित्सकों ने क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यह सुविधा अस्पताल को मिल सकी। जनरल सर्जन डॉ. मोइन खान ने व्यक्तिगत स्तर एचडीएफसी बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर इस पहल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए मंत्री राजेश धर्माणी एवं एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त किया है।

कोट

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा घुमारवीं अस्पताल को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट और एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन जैसी मशीन उपलब्ध करवाई गई है। पिछले काफी समय से अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। इस सुविधा से घुमारवीं और आसपास के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

डॉ.अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed