{"_id":"69f5e81827cf7f87e70f4cd6","slug":"ghumarwin-municipal-council-election-28-candidates-in-the-fray-in-9-wards-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159118-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं नगर परिषद चुनाव : 9 वार्डों में 28 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं नगर परिषद चुनाव : 9 वार्डों में 28 प्रत्याशी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में वार्ड नंबर पांच में सबसे ज्यादा मुकाबला
6 मई को नाम वापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक सभी 9 वार्डों में कुल 28 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है। अब 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 6 मई को नाम वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प बनता जा रहा है। कई वार्डों में त्रिकोणीय तो कहीं सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वार्ड नंबर-1 बडू वार्ड से बीना कुमारी, शकुंतला देवी और गीता महाजन मैदान में हैं। वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड से तृप्ता देवी, सविता देवी और मनोरमा ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर-3 आंबेडकर वार्ड में मुकाबला और भी रोचक हो गया है, जहां शालीराम, रामपाल, अवधेश चंदेल और शिवकुमार आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर-4 कल्याणा वार्ड से सतीश कुमार, राजेश कुमार और विशाल कैला ने ताल ठोंकी है। वार्ड नंबर-5 हारकुकार वार्ड इस चुनाव का सबसे चर्चित और कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। यहां कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, तेग सिंह, सतीश शर्मा, संदीप शर्मा और देशराज शामा शामिल हैं। राजनीतिक जानकार इस वार्ड को चुनाव का सबसे अहम केंद्र मान रहे हैं। वार्ड नंबर-6 जगदंबा वार्ड से निवर्तमान अध्यक्ष रीता सहगल और शीला देवी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर-7 बजोहा वार्ड से अमित कुमार और राकेश कुमार आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर-8 टिकरी वार्ड में रचना शर्मा, निशा शर्मा और बिमला ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। वार्ड नंबर-9 दकड़ी वार्ड से रामप्यारी और स्वाति शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया के अनुसार 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 6 मई तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नगर परिषद घुमारवीं के चुनाव 17 मई को संपन्न होंगे और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वार्डों में राजनीतिक माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है, प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
Trending Videos