{"_id":"69f4963c15d6a7bddd0cdee2","slug":"ghumarwin-municipal-council-elections-congress-fielded-supported-candidates-in-7-wards-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159036-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं नगर परिषद चुनाव : कांग्रेस ने 7 वार्डों में उतारे समर्थित प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं नगर परिषद चुनाव : कांग्रेस ने 7 वार्डों में उतारे समर्थित प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सीटों पर सस्पेंस बरकरार, ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बनी सहमति
वार्ड-5 और वार्ड-8 में टिकट को लेकर असमंजस, कई दावेदार आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दो दिनों में 16 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं, वहीं अब राजनीतिक दल भी अपने पत्ते खोलने लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रधान चंबेल सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नौ में से सात वार्डों के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई।
बैठक में वार्ड नंबर-1 बडू से बीना देवी, वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड से मनोरमा चौहान, वार्ड नंबर-3 अंबेडकर वार्ड से अवधेश चंदेल, वार्ड नंबर-4 कल्याणा से विशाल कैला, वार्ड नंबर-6 जगदंबा वार्ड से निवर्तमान अध्यक्ष रीता सहगल को उतारा गया है। वार्ड नंबर-7 बजोहा से राकेश कुमार और वार्ड नंबर-9 से रामप्यारी को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने सभी प्रत्याशियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों व विकास कार्यों को मजबूती से रखने का आह्वान किया। हालांकि, दो वार्डों में अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वार्ड नंबर-5 में तेग सिंह और सतीश शर्मा के बीच टिकट को लेकर खींचतान जारी है। वहीं वार्ड नंबर-8 टिकरी में पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा की पत्नी निशा शर्मा और रचना शर्मा दोनों ही मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। ऐसे में पार्टी ने इन दोनों वार्डों में फिलहाल किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगाई है। बैठक में एपीएमसी प्रधान सतपाल वर्धन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दयाराम, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष लेखराम नड्डा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सात वार्डों में प्रत्याशी तय होने के बाद चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है, जबकि बाकी दो वार्डों में उम्मीदवारों को लेकर स्थिति साफ होते ही तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।
Trending Videos