{"_id":"69f5f99d47751bb74207e3db","slug":"ghumarwin-premier-league-will-start-from-may-10-in-bhadrog-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-159091-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भदरोग में 10 मई से शुरू होगा घुमारवीं प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भदरोग में 10 मई से शुरू होगा घुमारवीं प्रीमियर लीग
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विजेता टीम को 21 हजार रुपये, ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं प्रीमियर लीग सीजन-1 प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के मैदान में 10 मई से किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता शहीद अंकेश भारद्वाज की स्मृति में आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति जागृत करना हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा खेल के मैदान में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य रोहित ठाकुर, अर्श ठाकुर, शौर्य ठाकुर, नीरज, आकाश, आरूष, नमन, प्रीतम ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना हैं। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 90159-10832 या 98059-94697 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos