सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Going to the fair Sohna Devi De... Devotees rejoiced on bhajans

Bilaspur News: मेले जाना सोहणा देवी दे… भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Going to the fair Sohna Devi De... Devotees rejoiced on bhajans
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गेहड़वीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कोटला स्थित सुप्रसिद्ध माता सोहणी देवी मंदिर में मां भगवती का जागरण हुआ। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल की प्रसिद्ध भजन गायिका रीना धीमान ने किया। उन्होंने कियां तेरे मंदिरां जो आउणा, ना रोल माईये मैं रुल गईआ, मोर सवारी आ मेरे बाबा सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक राजेश शर्मा ने कालेया काग्गा मीठा-मीठा बोल, आज मेरी मैया ने आना है और मेले जाना सोहणा देवी दे मिंजो भी लई चल नाल जैसे भजनों से समां बांध दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए।जागरण के दौरान कलाकारों ने सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिन्हें देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे परिसर में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर अरविंद कुमार, अक्षय, पार्वती देवी, तारा देवी, कमला, सोनू, प्रवीण कुमार, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed