{"_id":"69c03a4e74da643bd30b2d34","slug":"grand-dev-jatra-of-9-gods-in-darlaghat-hundreds-of-devotees-took-blessings-bilaspur-news-c-176-1-sln1003-165597-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दाड़लाघाट में 9 देवों की भव्य देव जातर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दाड़लाघाट में 9 देवों की भव्य देव जातर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
संजय अवस्थी एसडीटीओ प्रांगण में आयोजित देव जातर में देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए
विज्ञापन
कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन,अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। देवघाटी दाड़लाघाट (सुल्ली) स्थित एसडीटीओ प्रांगण में जिला सोलन ट्रांसपोर्टरों की ओर से 9 देवों की भव्य देव जातर का 32वां वार्षिक समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसायटी (एसडीटीओ) और अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन दाड़लाघाट का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एसडीटीओ के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल और ट्रक ऑपरेटर यूनियन दाड़लाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार विभिन्न क्षेत्रों से करीब 9 देव पालकियों ने भाग लिया। इनमें बाड़ूबाड़ा दाड़लाघाट, शिवगण कोटला पुजारिया, देव मंढोड डवारु, देव शाठक, देव मंढोड मांगू, देव संघोई, देव कोलका, देवता हरसंग बड़ोग और देव कश्लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। देव मिलन के इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की पहली संध्या को सभी देवता स्थल पर पहुंचे, जबकि दूसरे दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देवताओं का पारंपरिक और आकर्षक नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीटीओ कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल ने सिविल सप्लाई के रेट और हिमाचल सरकार द्वारा बढ़ाए गए एंट्री टैक्स का मुद्दा उठाते हुए समाधान की मांग की। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि उद्योग और ट्रांसपोर्ट एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योग के विकास से ही ट्रांसपोर्टर वर्ग भी आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रेट निर्धारण से संबंधित फाइल एमडी स्तर तक पहुंच चुकी है और जल्द ही इस पर निर्णय लेकर अधिसूचना जारी करने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos