सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gurmat propagation gathering, Sangat was delighted with Shabad Kirtan

Bilaspur News: गुरमत प्रचार समागम, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gurmat propagation gathering, Sangat was delighted with Shabad Kirtan
नालागढ़ के सल्लेवाल में कीर्तन कर संगत को निहाल करते हुए कीर्तन मंडली के सदस्य- स्रोत- टस्ट।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के गुरमत प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रचार समागम के दूसरे दिन सुबह का दीवान बेला मंदिर गुरुद्वारा साहिब में सजाया गया। इस दौरान कथा वाचकों और रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
कार्यक्रम में हजूरी रागी केशगढ़ साहिब से भाई इंद्रजीत सिंह ने कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कथा वाचक भाई सुखविंदर सिंह थली ने कहा कि ऐसे समागम का उद्देश्य लोगों को गुरबाणी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सुबह बाणी का स्मरण करता है, उसके जीवन के दुख दूर हो जाते हैं और गुरबाणी जीवन को सही दिशा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद सल्लेवाल गुरुद्वारा में भी समागम आयोजित हुआ, जिसमें जगातखाना स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरबाणी का पाठ कर उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया।
कथा वाचक ज्ञानी बलजीत सिंह ने कहा कि पाखंड से दूर रहकर केवल गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed