{"_id":"69c266612a0cc767b00cdf75","slug":"video-bilaspur-100-day-tb-free-india-campaign-20-launched-in-the-district-deputy-commissioner-flags-off-vehicle-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिखाई वाहन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिखाई वाहन को हरी झंडी
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से टीबी जागरूकता रैली एवं चिन्हित क्षय रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि क्षयरोग (टीबी) एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, जिसे सामूहिक प्रयासों से जड़ से समाप्त किया जा सकता है। कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी, समय पर जांच और नियमित उपचार सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को मिशन मोड में सफल बनाएं। बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले में उच्च जोखिम वाले वर्गों की पहचान कर उनकी प्राथमिकता के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें पिछले दो वर्षों में टीबी से ग्रसित व्यक्ति, उनके पारिवारिक संपर्क, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, बीएमआई 18.5 से कम वाले व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति, शराब का सेवन करने वाले, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग तथा कार्यस्थल पर जोखिम में रहने वाले व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा जिले के 263 उच्च जोखिम वाले गांवों को भी चिन्हित कर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत जिले में कुल 1,79,016 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 537 संभावित टीबी मरीजों की पहचान करने, 3,580 लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।