सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An employee who came to audit the company died under suspicious circumstances.

Bilaspur News: कंपनी का ऑडिट करने आए कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
An employee who came to audit the company died under suspicious circumstances.
विज्ञापन
किशनपुरा के एक होटल में ठहरा था बिहार का प्रत्यूष
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। किशनपुरा स्थित एक होटल में ठहरे कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के दुधवाल गांव निवासी प्रत्यूष (27) पुत्र रविंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रत्यूष अपनी कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के साथ ऑडिट कार्य के लिए बद्दी आया हुआ था और पिछले चार दिन से होटल में ठहरा हुआ था। सोमवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद कमरे में विश्राम किया। सुबह जब प्रत्यूष नहीं उठा तो उसके साथी ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद कंपनी को सूचना दी गई। कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के रिकॉर्ड की जांच के साथ कमरे का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed