सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths arrested with eight grams of chitta

Bilaspur News: आठ ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with eight grams of chitta
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान रबौण में की कार्रवाई
Trending Videos

कोर्ट से मिला तीन दिन का रिमांड, आरोपियों पर पहले से भी हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रबौण बाईपास पर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को 8 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ बिन्नी निवासी गांव कोहरी, तहसील कंडाघाट और जतिन कुमार निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी जतिन कुमार के खिलाफ चोरी के छह मामले दर्ज हैं, जिनमें कंडाघाट में चार, धर्मपुर में एक और सदर सोलन में एक मामला शामिल है। वहीं अंकुश उर्फ बिन्नी के खिलाफ चिट्टा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed