सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harsha and Aarav became winners in social media competition

Bilaspur News: सोशल मीडिया प्रतियोगिता में हर्षा और आरव बने विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Harsha and Aarav became winners in social media competition
विज्ञापन
संस्कार सोसायटी ने घुमारवीं में आयोजित किया सम्मान समारोह
Trending Videos

चिट्टा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। समाजसेवी संस्था संस्कार सोसायटी की ओर से सोशल मीडिया वीडियो प्रतियोगिता एवं सहभागी वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को घुमारवीं में किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी व आबकारी अधिकारी दीक्षा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सक्रिय रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि जो युवा मैदान में पसीना बहाता है, वह नशे की ओर नहीं जाता। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखें, ताकि बच्चे अपनी दिनचर्या और समस्याएं खुलकर साझा कर सकें। दीक्षा ठाकुर ने बच्चों को अपने लक्ष्य पर फोकस रखने की प्रेरणा दी और अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे खेल में इतनी व्यस्त रहीं कि उन्होंने हाल ही में एक वर्ष पहले ही मोबाइल फोन खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर बीना राणौत ने कहा कि चिट्टा अब केवल एक समस्या नहीं, बल्कि एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दा बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि यह समस्या कहां से शुरू हुई। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी शर्मा ने कहा कि चिट्टा के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था वर्ष 2023 से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान चला रही है, जिसमें 18 वर्ष के युवाओं से लेकर 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिक सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

इनसेट

सोशल मीडिया वीडियो प्रतियोगिता में महिला श्रेणी विजेता

सोशल मीडिया प्रतियोगिता में महिला श्रेणी में हर्षा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त कर 10 हजार रुपये, पल्लवी रतवान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपये, अंकिता धीमान ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 2500 रुपये और आरती, मीना, सरोज, रेनू और सुष्मिता ने एक हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

इनसेट

सोशल मीडिया वीडियो प्रतियोगिता में छात्र श्रेणी विजेता

सोशल मीडिया प्रतियोगिता में छात्र श्रेणी में आरव नरेश राणा ने पहला स्थान प्राप्त कर 10 हजार रुपये, पारस ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपये, अंशुल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 2500 रुपये और तम्मना, शिखा, शिवांश, अक्षय और शरण्या ने एक हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed