सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Him Chandigarh Township in Baddi will provide employment opportunities, while Caravan Park in Kasauli will boost tourism.

Bilaspur News: बद्दी में हिम चंडीगढ़ टाउनशिप से रोजगार के मिलेंगे अवसर, कसौली में कारवां पार्क से पर्यटन को लगेंगे पंख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Him Chandigarh Township in Baddi will provide employment opportunities, while Caravan Park in Kasauli will boost tourism.
सोलन शहर में शनिवार को मोबाइल फोन पर बजट देखते कारोबारी। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के बजट में सोलन के वाकनाघाट में साइबर सिटी स्थापित करने की घोषणा
Trending Videos

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को आईटी कंपनियों को रेंट पर देने की तैयारी

सोलन के बसाल में हेलीपोर्ट की मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रदेश सरकार की ओर जारी बजट में जिला सोलन कई तोहफे दिए गए है। इसमें औद्योगिक हब बद्दी में हिम चंडीगढ़ टाउनशिप विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं कसौली में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कारवां पार्क जैसी पहल से जिले में पर्यटन क्षेत्र को पंख लगेंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान की है। इसके अलावा सोलन के वाकनाघाट में स्थापित की जा रही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को आईटी कंपनियों को रेंट पर देने की तैयारी चल रही है। इससे प्रदेश सरकार की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। वाकनाघाट में ही आधुनिक साइबर सिटी भी स्थापित की जाएगी। इसके लिए पहले से ही करीब 650 बीघा भूमि चयनित भी की गई है। इसमें डाटा स्टोरेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित उद्योग कार्य करेंगे। इसमें डाटा स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग भी कार्यशील होंगे। बसाल में हेलीपोर्ट की सुविधा मिलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। हालांकि इसकी घोषणा पिछले वर्ष भी बजट में की जा चुकी है, लेकिन अब इसमें जमीन की तलाश की जा चुकी है। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
औद्योगिक हब के साथ आकर्षक शहरों में उभरेगा बद्दी
औद्योगिक हब बद्दी में हिम चंडीगढ़ टाउनशिप बनने से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह पहल न केवल शहरीकरण को नई दिशा देगी, बल्कि प्रदेश में योजनाबद्ध विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी। आने वाले वर्षों में यह टाउनशिप हिमाचल प्रदेश के लिए आधुनिक, व्यवस्थित और आकर्षक शहरों के रूप में उभर सकती हैं, जिससे राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed