{"_id":"69e4c981438bcc45ce08cd9a","slug":"in-the-sixth-phase-96-adolescent-girls-were-vaccinated-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158311-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छठे चरण में जिले में 96 किशोरियों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छठे चरण में जिले में 96 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद किशोरी को प्रमाण पत्र देते सीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
अभी तक 789 लड़कियों को लग चुका है टीका, 2735 का है लक्ष्य
वैक्सीन के बाद किशोरियों को दिया जा रहा प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण के तहत रविवार को छठे चरण में 113 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित पांच विशेष सत्रों में अभी तक 789 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। विभाग ने इसमें 2735 का लक्ष्य रखा है।
छठे चरण में मार्कंडेय क्षेत्र में 23, घुमारवीं में 10, झंडूता में 28 और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में 35 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग विशेष सत्रों के माध्यम से अभियान को रफ्तार दे रहा है, जिसके चलते रविवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रखा गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को कवर किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण की गति धीमी रही है, जिसे अब विशेष प्रयासों से बढ़ाया जाएगा। जिले में 30 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए आगे लाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। वहीं किशोरियों को वैक्सीन के बाद प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।
Trending Videos