सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Instructions to government schools in the district to take 100% online attendance

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों को 100 फीसदी ऑनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions to government schools in the district to take 100% online attendance
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों का रिकॉर्ड वीएसके पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड
Trending Videos

विद्यार्थियों की स्कूल छोड़ने और अन्य गातिविधियाें की रिपोर्ट भी होगी ऑनलाइन दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब 100 प्रतिशत हाजिरी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत वीएसके पोर्टल पर विद्यार्थियों और अध्यापकों की हाजिरी के साथ-साथ बच्चों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड किया जाएगा। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए छोटे कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और विभाग ने सभी छात्रों का रिकॉर्ड वीएसके पोर्टल पर अपडेट कर दिया है। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर ने बताया कि प्रत्येक छात्र का अलग डाटाबेस तैयार किया गया है। इसमें छात्रों की हाजिरी, गैर हाजिरी, स्कूल छोड़ने की जानकारी और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट भी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इस नई व्यवस्था के लिए एक विशेष फॉर्मेट बनाया गया है। इसमें हर छात्र और शिक्षक से जुड़ी करीब 35 जानकारियां मांगी गई हैं। जानकारी पहली से बारहवीं कक्षा तक के अलग-अलग फॉर्मेट में दर्ज की जाएगी, ताकि प्रत्येक छात्र की मॉनिटरिंग संभव हो। वीएसके पोर्टल के माध्यम से शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री कभी भी इस रिकॉर्ड की ऑनलाइन समीक्षा कर सकते हैं। स्कूलों में अब शिक्षकों और छात्रों को समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। हाजिरी दर्ज करते समय और लोकेशन अपने आप पोर्टल में आ जाएगी।
कोट
ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकता है। शिक्षकों को इस नई प्रणाली का प्रशिक्षण भी दिया गया है, और इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन भी तैयार किया गया है। शिक्षक एप के माध्यम से स्टाफ लॉगिन से पहले अपनी हाजिरी दर्ज करेंगे, जिसे शिक्षा सचिव और मंत्री ऑनलाइन सीधे मॉनिटर कर सकते हैं।-
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुमारी रीता गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed