सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JOA candidates appealed to the Education Minister to increase the posts.

Bilaspur News: जेओए अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री से लगाई पद बढ़ाने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
JOA candidates appealed to the Education Minister to increase the posts.
विज्ञापन
78 पदों को बताया नाकाफी, विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जेओए (लाइब्रेरी) भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार के समक्ष पदों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है। इसे लेकर जेओए (लाइब्रेरी) स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट कर अपनी मांगों से अवगत करवाया।

अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि भर्ती प्रक्रिया में केवल 78 पद विज्ञापित किए गए हैं, जबकि विभाग में बड़ी संख्या में लाइब्रेरियन के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के बाद लंबे अंतराल के पश्चात यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, ऐसे में पदों की संख्या बढ़ाना जरूरी है ताकि अधिक से अधिक योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की ओर से पूर्व में करीब 235 पदों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इस पर शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि विभाग स्तर पर लगभग 400 अतिरिक्त पदों पर भर्ती का मामला भी विचाराधीन है। शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पदों की संख्या बढ़ाने के मामले पर सरकार स्तर पर उचित विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की सलाह दी। प्रतिनिधिमंडल में करण ठाकुर, हिमानी, राज, रीना, यमुना, अंकित, आरुषि नेगी, अर्चना रिकांग, दुष्यंत शर्मा, वेद प्रकाश, नीरू शर्मा और संजना सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed