{"_id":"6a046d15e51bb5e2ec03a75b","slug":"ntpc-koldam-organised-a-health-camp-in-dhawal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-159809-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धवाल में एनटीपीसी कोलडैम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धवाल में एनटीपीसी कोलडैम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
धवाल में एनटीपीसी कोलडैम की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते लोग। स्त्रोत कंपनी प्रब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिविर में 135 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
बीपी, शुगर, दंत हीमोग्लोबिन की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से ग्राम पंचायत धवाल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 135 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें रक्तचाप जांच, ब्लड शुगर परीक्षण, दंत परीक्षण, हीमोग्लोबिन जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का संचालन धनवंतरी अस्पताल के चिकित्सकों एवं एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग की टीम की ओर से किया गया।
Trending Videos