{"_id":"6a0596d7eef32ccafa055a7e","slug":"video-bilaspur-election-preparations-intensify-in-jhanduta-officials-and-employees-undergo-training-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता में चुनावी तैयारियां तेज, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता में चुनावी तैयारियां तेज, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
झंडूता उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी राजकीय महाविद्यालय झंडूता पहुंचे, जहां चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष प्रशिक्षण एवं रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम अर्शिया शर्मा और बीडीओ संजीव पुरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया की रिहर्सल भी करवाई गई, ताकि चुनाव ड्यूटी में किसी प्रकार की परेशानी न आए। कर्मचारियों को मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाता पहचान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और आपात परिस्थितियों से निपटने संबंधी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से चुनावी कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।