{"_id":"6a19a38a80c7d8b30b09e412","slug":"jp-nadda-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160744-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए भाजपा विधायक त्रिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवनियुक्त पार्षदों से की मुलाकात, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का किया आह्वान
पंचायती राज चुनाव में आज परिवार सहित करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पंचायत चुनाव के बीच उनके बिलासपुर दौरे को लेकर पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।
बिलासपुर पहुंचने के बाद जेपी नड्डा ने नवनियुक्त पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसके बाद नड्डा धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह बजिया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में दर्शन करने के उपरांत उन्होंने शहर में विभिन्न लोगों से मुलाकात की और स्थानीय विषयों पर चर्चा की। शाम के समय वह अपने पैतृक गांव विजयपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान जेपी नड्डा विजयपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने मतदान केंद्र पर परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल स्वतंत्र संख्यान, स्वदेश ठाकुर, कमल गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos