सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jukhaala spokesperson Rakesh Kumar becomes Ham Radio licensee

Bilaspur News: जुखाला के प्रवक्ता राकेश कुमार बने हैम रेडियो लाइसेंसधारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jukhaala spokesperson Rakesh Kumar becomes Ham Radio licensee
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला के प्रवक्ता राकेश कुमार। स्त्रोत संस्थान
विज्ञापन
केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की उपलब्धि
Trending Videos

बिलासपुर जिले के एकमात्र सफल रहे अभ्यर्थी

संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में कार्यरत प्रवक्ता एवं आपदा प्रबंधन समन्वयक राकेश कुमार ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय की ओर से आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर हैम रेडियो लाइसेंस प्राप्त किया है। यह परीक्षा अप्रैल 2026 में जिला मुख्यालय मंडी में आयोजित की गई थी, जिसमें राकेश कुमार बिलासपुर जिले के एकमात्र सफल अभ्यर्थी रहे।
राकेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधीश मंडी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से उन्हें इस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। इसके अलावा जिला उपनिदेशक गुणवत्ता निशा गुप्ता और संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया का भी मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। अब वे वीयू 35आरटी कॉल साइन के माध्यम से वैश्विक रेडियो संचार जगत में पहचाने जाएंगे। उन्होंने इसे अपने जीवन की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। हैम रेडियो लाइसेंस दूरसंचार मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है, जो कानूनी रूप से उच्च शक्ति दो-तरफा रेडियो संचार के लिए आवश्यक होता है। इसके माध्यम से बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी एचएफ बैंड पर वैश्विक स्तर पर संचार संभव है। विशेषज्ञों के अनुसार हैम रेडियो आपदा के समय आपातकालीन संचार, तकनीकी प्रयोगों और विश्वभर में संपर्क स्थापित करने में बेहद उपयोगी साबित होता है। इसके जरिए ऑपरेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यहां तक कि अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से भी संवाद स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed