{"_id":"69db8cdc8a4d91f67a035985","slug":"khatu-shyam-i-call-your-name-devotees-danced-to-the-hymn-morning-and-evening-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-157866-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबह-शाम भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबह-शाम भजन पर झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
हारे का सहारा समिति घुमारवीं की ओर से आयोजित संकीर्तन में झूमते हुए श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पा
विज्ञापन
हारे का सहारा समिति घुमारवीं ने संकीर्तन का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हारे का सहारा कमरू श्याम सेवा समिति घुमारवीं की ओर से शनिवार को चतुर्थ हनुमान संग श्याम विशाल संकीर्तन हुआ। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस, उमंग शर्मा और अभिषेक सोनी ने अपने सुरों की ऐसी मिठास घोली कि पूरा पंडाल श्याम मय हो गया।
भजन गायक रोशन प्रिंस ने खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबह-शाम, शीश के दानी तू सबका दाता है प्रभु, सांवरिया गोपाल मैं तेरे बिना हूं अधूरी और कलयुग का राजा कहा जाता है प्रभु जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं श्याम पिया मोरे सांवरे की याद में जिया डोले और बिन तेरे सांवरे जैसे बिन सुर ताल जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उमंग शर्मा ने भी अपनी मधुर आवाज से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। दूसरी ओर अभिषेक सोनी ने फुल्लां दिया क्यारियां, मां मेरी लाडलीये, मैं जब भी पुकारू मां और मां मेरी बगलामुखी जैसे भजनों के साथ-साथ हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, केरी कन्हैया रींगस के मोड़ पे और मेरा श्याम काम करें यारों डंके की चोट पे गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इससे पहले सुबह 11 बजे शहर के दकड़ी चौक से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के निशान लेकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए मंदिर तक पहुंचे। शहर में पहली बार इतनी भव्य और विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजा शहर एक अलग ही छटा बिखेर रहा था, जिसे देखने लोग दूर-दूर से पहुंचे। शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। जागरण के दौरान बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया और फूलों की वर्षा ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। सेवा समिति के अध्यक्ष कमल महाजन ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार साल से लगातार किया जा रहा है और इस बार इसे और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया। श्याम रसोई, पुष्प वर्षा और अन्य व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बना दिया।
Trending Videos