फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Major crackdown on drugs; 24.53 grams of 'Chitta' seized in three cases.

Bilaspur News: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 24.53 ग्राम चिट्टा पकड़ा

Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Major crackdown on drugs; 24.53 grams of 'Chitta' seized in three cases.
कंदरौर, पट्टा और सलापड़ में पुलिस ने की कार्रवाई, सात लोग किए गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सदर और बरमाणा थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 24.53 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्का नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
पहले मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कंदरौर क्षेत्र में एक रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सुरजीत सिंह उर्फ कालू निवासी कंदरौर, शंकर दयाल निवासी बल्ही-झलेड़ा सदर, हंसराज निवासी घरबसड़ा घुमारवीं, विपन कुमार निवासी मैहरन, घुमारवीं को गिरफ्तार किया। मामले में एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने फोरलेन पर पट्टा में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक की तलाशी ली। इस दौरान 8.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले में मंडी जिले के बल्ह निवासी 24 वर्षीय अंकुर सैणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं तीसरे मामले में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने पुराने सलापड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से 4.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सलापड़ निवासी हरदयाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज किया है। तीनों मामलों में पुलिस मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन (बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक) और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोट

पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी सख्ती और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। किसी भी स्तर पर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक मामले में सप्लाई नेटवर्क की तह तक जाकर कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से भी अपील है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed