बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: The picture of Aauhar school will change, it will be rejuvenated with Rs 1.32 crore.

बिलासपुर: औहर स्कूल की बदलेगी तस्वीर, 1.32 करोड़ से होगा कायाकल्प

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:24 PM IST
Bilaspur: The picture of Aauhar school will change, it will be rejuvenated with Rs 1.32 crore.
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने विद्यालय के भवन के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही विद्यालय को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई के पाठ्यक्रम के तहत संचालित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी  मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान दी। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में भी निजी शिक्षण संस्थानों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत औहर विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्राप्त हो सके। मंत्री ने कहा कि औहर विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी परिसर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का प्रशिक्षण केंद्र संचालित होता था, जहां जेबीटी और बीएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाता था। बाद में इस परिसर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में विकसित किया गया और वर्षों से यह क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने 1.32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से भवन की छत, सीलिंग, फ्लोरिंग, खिड़कियां, दरवाजे, बरामदे, कक्षों तथा विद्युत व्यवस्था का व्यापक नवीनीकरण किया जा रहा है। साथ ही छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आईटीआई दाखिला: वेबसाइट की धीमी गति से छात्र परेशान, ट्रेड चुनने में लग रहे घंटों

10 Jul 2026

VIDEO: सीएम योगी ने बीकापुर को दी 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात, दो नगर पंचायत के नाम बदले

10 Jul 2026

फरीदाबाद में साइंस ओलंपियाड के आयोजन की तैयारी, कक्षा 6 से 12 के छात्र भाग लेंगे

10 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में रात भर जमकर हुई बारिश, थानेसर में 129 व बाबैन में 136 एमएम बरसे बदरा

10 Jul 2026

Shimla News: लोअर बाजार में रुटीन मॉकड्रिल सफल, तहबाजारी हटने के बाद बिना रुके निकला दमकल वाहन

10 Jul 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ में किसानों का रोष मार्च

चंडीगढ़ में किसानों की रैली आज, सेक्टर-34 ग्राउंड में पुलिस, बीएसएफ और आईटीबीपी की कड़ी सुरक्षा तैनाती

विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक तरफ प्रशासक का कार्यक्रम, दूसरी तरफ बह रहा गंदा पानी

जगराओं के वीर जवान नायक सिकंदर सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

मोहाली में ‘पुलिस की पाठशाला’, डीएसपी करनैल सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ

10 Jul 2026

प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, युवती भी घायल, दो आरोपी हिरासत में

10 Jul 2026

पिंजौर में आज से शुरू होगा 33वां मैंगो मेला, तीन दिन तक सजेगा आमों का रंगारंग उत्सव

10 Jul 2026

राजपुरा में बारिश बनी आफत, सड़कों पर जलभराव से नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल

Mandi News: झलोगी के पास पत्थर गिरने से मंडी-कुल्लू हाईवे प्रभावित, हनोगी टनल पर लंबा जाम

10 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में आज दोपहर बाद पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, ऐलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी ट्रेनें

10 Jul 2026

Mandi: बालीचौकी सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाने की मांग तेज, किसान सभा ने आंदोलन की चेतावनी

10 Jul 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पदम स्कूल में बैग फ्री डे पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

10 Jul 2026

Video: मंडी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू, जिला स्तर के मुकाबलों के स्थल तय

10 Jul 2026

Meerut: एसएसपी मेरठ को धमकी के वायरल मैसेज पर पुलिस अलर्ट, वृक्षारोपण महोत्सव में एक पेड़ लगाने की भी अपील

10 Jul 2026

VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

10 Jul 2026

VIDEO: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, कारोबार और चढ़ावे पर भी दिखा असर

10 Jul 2026

Meerut: मेरठ हत्याकांड में नया बवाल! SSP को खुली चुनौती, ऑडियो वायरल

10 Jul 2026

MP News: 108 का इंतजार करती रही मां, साड़ियों के पर्दे में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

10 Jul 2026

रोहतक के भालौठ गांव के तीन युवक गुरुग्राम पुलिस मुठभेड़ में ढेर, परिजन सदमे में

10 Jul 2026

नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मजदूर का शव मिलने से हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कानपुर में एचबीटीयू दीक्षांत समारोह, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा जलवा

10 Jul 2026

अजनाला रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म, 3 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण: कुलदीप सिंह धालीवाल

10 Jul 2026

मोहाली में बरसात के बाद एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी

10 Jul 2026

Shimla Rain: शुक्रवार को शिमला में झमाझम बारिश, ठंडक बढ़ी; जनजीवन पर पड़ा असर

10 Jul 2026

इटावा: डॉक्टर से चेन लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

10 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed