{"_id":"6a4ff2f0b8a6cac77905ecc9","slug":"senior-citizens-air-a-host-of-grievances-seek-relief-from-the-administration-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163361-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों ने खोला समस्याओं का पिटारा, प्रशासन से मांगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों ने खोला समस्याओं का पिटारा, प्रशासन से मांगी राहत
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की मासिक बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं में आयोजित बैठक में सीवरेज व्यवस्था, पेयजल संकट के साथ अन्य जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा
सीर खड्ड में मिल रहे गंदे पानी पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की मासिक बैठक वीरवार को प्रधान रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र की जर्जर सीवरेज व्यवस्था, पेयजल संकट, लावारिस पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या सहित कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। सभा के सदस्यों ने कहा कि नगर के कई स्थानों पर सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सीर खड्ड में मिल रहा है। यही सीर खड्ड नगर की पेयजल योजना का प्रमुख स्रोत भी है। ऐसे में दूषित पानी लोगों तक पहुंचने और जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। सदस्यों ने सीवरेज लाइनों की तत्काल मरम्मत और सीर खड्ड को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बैठक में बरसात के दौरान नगर परिषद के कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर भी चिंता जताई गई। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि अनियमित जलापूर्ति से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलशक्ति विभाग से निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में महासचिव देवराज चंदेल, मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रमेश कैंथ, मनमोहन भट्टी, अमरनाथ, सुशील, नरसिंह दास, बिशन दास, हरिराम शर्मा, सुरेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
लावारिस पशुओं और बंदरों का मांगा स्थायी समाधान
सभा ने नगर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं और बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सदस्यों का कहना था कि इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। नगर परिषद और प्रशासन से लावारिस पशुओं के स्थायी प्रबंधन और बंदरों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग की गई। सभा के प्रधान रूप लाल शर्मा ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत देने का आग्रह किया।