{"_id":"6a50b9dc9f2eb25a500c43e7","slug":"video-video-kk-kaushal-said-the-center-should-provide-modern-machines-and-better-facilities-for-doctors-in-aiims-bilaspur-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केके कौशल बोले- एम्स बिलासपुर में आधुनिक मशीनें और डॉक्टरों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केके कौशल बोले- एम्स बिलासपुर में आधुनिक मशीनें और डॉक्टरों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए केंद्र
पूर्व विधायक एवं सीपीआई नेता केके कौशल ने एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों और मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ रहा है।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केके कौशल ने कहा कि एम्स को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन कई विभागों में आधुनिक मशीनों और संसाधनों के अभाव से इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने के कारण कई अनुभवी डॉक्टर भी संस्थान छोड़कर चले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले वरिष्ठ डॉक्टरों के लिए बच्चों की शिक्षा, आवास, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यदि इन सुविधाओं में सुधार किया जाए तो डॉक्टर लंबे समय तक संस्थान में सेवाएं दे सकेंगे।
कौशल ने एम्स की पार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य द्वार के समीप की पार्किंग मरीजों, रक्तदाताओं और आपातकालीन जरूरत वाले लोगों के लिए उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही भर्ती प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता लाने की भी मांग की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आग्रह किया कि एम्स बिलासपुर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए और डॉक्टरों व मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि हिमाचल के लोगों को प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।