सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Making women aware of their rights and role in society

Bilaspur News: महिलाओं को उनके अधिकारों, समाज में भूमिका के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Making women aware of their rights and role in society
ग्राम पंचायत सिहड़ा में आयोजित महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व आयोजक। स्रोत आ
विज्ञापन
सिहड़ा पंचायत में नारी शक्ति सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला की ग्राम पंचायत सिहड़ा में नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता युवा नेता व समाजसेवी रोहित ठाकुर ने की।
समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं और महिला मंडलों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति सम्मान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को उनके अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका और सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बरमाणा वार्ड के तहत आने वाली प्रत्येक पंचायत में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा सके। समारोह के दौरान महिला मंडलों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को भी गंभीरता से सुना गया। महिलाओं ने अपनी स्थानीय समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा, जिस पर रोहित ठाकुर ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed