सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Memorandum submitted to the BDO regarding the issues faced by Kuhmajhwar and Nanawan panchayats.

Bilaspur News: कुहमझवाड़ व ननावां पंचायत की समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the BDO regarding the issues faced by Kuhmajhwar and Nanawan panchayats.
मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते आशीष ठाकुर और अन्य। स्रोत: प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
क्षेत्र में विकास कार्य तेज करने की उठाई मांग


भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सहकारी विकास संघ के निदेशक आशीष ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खण्ड विकास अधिकारी घुमारवीं अभिषेक से मुलाकात कर सदर विधानसभा क्षेत्र की कुहमझवाड़ और ननावां पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुहमझवाड़ पंचायत के घटटू गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शामिल कर नालियों का निर्माण करवाने की मांग की गई। इसके अलावा लहड़ा गांव की प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है और इससे जल संकट को कम किया जा सकता है। लहड़ा गांव में सिंचाई के लिए बनी कुहल की मरम्मत न होने का मामला भी सामने रखा गया। बताया गया कि इस कुहल से करीब 100 बीघा भूमि सिंचित होती थी, लेकिन इसके क्षतिग्रस्त होने से किसानों ने धान की खेती बंद कर दी है, जिससे उनकी आर्थिकी प्रभावित हुई है। इसी तरह मनी खड्ड से जबल्याना क्षेत्र के लिए बनी उठाऊ सिंचाई योजना के लंबे समय से बंद पड़े होने पर भी चिंता जताई गई और इसे जल्द शुरू करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की नीतियों की सराहना करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील भी की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मेहर चंद धीमान, पूर्व प्रधान रत्न सिंह वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर सिंह ठाकुर, अमर सिंह एवं सुखदेव ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article