{"_id":"6a2823e809dda520c60cef17","slug":"farmers-union-lashes-out-over-subsidy-cuts-and-the-issue-of-stray-cattle-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-161420-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सब्सिडी में कटौती और लावारिस पशुओं की समस्या पर गरजा किसान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सब्सिडी में कटौती और लावारिस पशुओं की समस्या पर गरजा किसान संघ
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21 जून को झंडूता में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर की कार्यकारिणी की बैठक आनंदघाट स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में दी जा रही सब्सिडी में कमी किए जाने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया और इसे खेती-किसानी के लिए नुकसानदायक बताया।
बैठक में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि खेतों में फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने से किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में किसानों ने फसलें उगाना तक छोड़ दिया है, जिससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर 21 जून को झंडूता में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। ज्ञापन में कृषि सब्सिडी बहाल रखने, लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान करने तथा किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नंद लाल, संगठन मंत्री हरि राम, लेखराम, सतपाल वर्मा, राजेश कुमार सहित विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, मंत्री और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।