{"_id":"6a28278718369d0eae0f827e","slug":"fir-registered-in-a-case-of-offering-inducements-for-religious-conversion-police-have-launched-an-investigation-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161432-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के मामले में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के मामले में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच लाख रुपये, मासिक भत्ते का लालच देकर धर्म बदलने का प्रलोभन देने का आरोप
भ्याणू पीर मंदिर के पास हुई कथित घटना, आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में संदीप कुमार निवासी गांव व डाकघर हवाण, तहसील घुमारवीं की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उसके साथ यह घटना भ्याणू पीर मंदिर के पास उस समय हुई जब वह अपने निजी कार्य से वहां मौजूद थे।
शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात गाड़ी उसके स्टोर के पास आकर रुकी। गाड़ी में तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति राजकुमार निवासी टटेडा शिकायतकर्ता का परिचित बताया गया है, जबकि अन्य सभी लोग अज्ञात थे।
आरोप है कि सभी लोग उसके पास आए और उसे और उसके परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगे। इस दौरान उसे 5 लाख रुपये नकद देने और धर्म बदलने के बाद हर महीने 5 हजार रुपये देने का प्रलोभन दिया गया। साथ ही मुफ्त इलाज का भी वादा किया गया। कहा कि जब उसने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद कथित रूप से उसे जबरन एक बाइबल की पुस्तक दी गई और कहा गया कि वह दोबारा इस बारे में सोच ले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कहा है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही मौके और शिकायत में दिए गए तथ्यों का सत्यापन भी किया जा रहा है।