{"_id":"6a2821a423d23de76a0d9053","slug":"oil-tanker-overturns-on-four-lane-highway-traffic-jam-for-an-hour-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-161418-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर तेल से भरा टैंकर पलटा, एक घंटे तक ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर तेल से भरा टैंकर पलटा, एक घंटे तक ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
फोरलेन पर थापना के पास तेल से भरा एक टैंकर पलटा। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-ऊना से शिमला डीजल लेकर जा रहा था टैंकर, सड़क पर बिखरा तेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर थापना नामक स्थान पर तेल से भरा एक टैंकर बीच सड़क में पलट गया, जिससे टैंकर में भरा सारा डीजल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से टैंकर को सड़क किनारे हटाया गया। हादसे के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टैंकर चालक ने बताया कि वह ऊना से डीजल लोड कर शिमला की ओर जा रहा था। थापना के पास ट्रैफिक वन-वे चल रहा था। इसी दौरान सामने से एक छोटी गाड़ी ने ओवरटेक कर लिया, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि टैंकर को नुकसान पहुंचा और उसमें भरा डीजल सड़क पर फैल गया। यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने का काम किया।