सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Migrant worker's body found in toilet, feared dead from fall

Bilaspur News: शौचालय में मिला प्रवासी कर्मचारी का शव, गिरने से मौत की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Migrant worker's body found in toilet, feared dead from fall
विज्ञापन
नप श्री नयना देवी जी में हुई घटना, जांच जारी
Trending Videos

पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का कर रही प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयना देवी जी क्षेत्र में गुफा पार्किंग के पास बने सार्वजनिक शौचालय में कार्यरत एक प्रवासी व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान बनारसी दास के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से यहां कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गुफा पार्किंग के पास स्थित नगर परिषद के शौचालय का एक दरवाजा बाहर से बंद है, जबकि दूसरा दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पाया गया कि एक दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जबकि दूसरा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने शौचालय की खिड़की पर लगी जाली को हटाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख सभी दंग रह गए, जहां एक व्यक्ति औंधे मुंह फर्श पर गिरा पड़ा था और उसके माथे पर हल्की चोट के निशान दिखाई दिए। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने मृतक की पहचान बनारसी दास के रूप में की। इसके बाद नगर परिषद के सुपरवाइजर को भी मौके पर बुलाया गया। घटना की सूचना पर जिला फॉरेंसिक टीम बिलासपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि बनारसी दास की मौत गिरने के कारण हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला था। हालांकि उसके परिजनों और रिश्तेदारों के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed