सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Dharmani will administer the oath to the newly elected Pradhans and Up-Pradhans on June 15.

Bilaspur News: 15 जून को नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथ दिलाएंगे मंत्री धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minister Dharmani will administer the oath to the newly elected Pradhans and Up-Pradhans on June 15.
नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथसमारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता म
विज्ञापन
जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सौंपे दायित्व




भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सभागार में होगा जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह



संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। जिला बिलासपुर के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को 15 जून को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।



बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 15 जून को सुबह 11 बजे भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में जिला भर के सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी, इसलिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विकास खंडों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को समारोह की सूचना समय पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू और संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें। बैठक में कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान, जिला विकास अधिकारी यशपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed