{"_id":"6a2a9102b9cb31a207029bef","slug":"video-tractor-loaded-with-bricks-overturns-in-bilaspur-youth-and-child-injured-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में ईंट से भरा ट्रैक्टर पलटा, युवक और बच्चा घायल, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में ईंट से भरा ट्रैक्टर पलटा, युवक और बच्चा घायल, देखें
बिलासपुर जिले के तखतपुर में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गईं। नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे एक 40 वर्षीय युवक और एक बच्चा दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क पर मौजूद बड़े गड्ढे में फंस गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और पास से गुजर रहे युवक व बच्चा ईंटों के ढेर में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक, व्यापारी और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ईंटों का ढेर हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।
इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण का भूमि पूजन हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।