सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Missing student found; family heaves a sigh of relief.

Bilaspur News: गुम हुआ छात्र मिला, परिवार ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Missing student found; family heaves a sigh of relief.
विज्ञापन
बिन बताए घर से निकल गया था, भगेड़ में मिला


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लापता हुआ दसवीं कक्षा का छात्र रविवार को सकुशल मिल गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। छात्र के मिलने की सूचना से परिवार की चिंता दूर हो गई और घर में खुशी का माहौल लौट आया।
जानकारी के अनुसार अमरपुर निवासी महिला ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा घुमारवीं में दसवीं कक्षा का छात्र है। वह 20 जून की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के आधार पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान रविवार को छात्र भगेड़ क्षेत्र के पास सकुशल मिला। छात्र के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत महसूस की और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने छात्र को सुरक्षित परिजनों के सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed